!-- LOAD CSS -->

wall putty lagane ka saral upay or jankari -hindi

 wall putty lagane ka saral upay or jankari -hindi

वाल पुट्टी लगाने का सरल उपाय और जानकारी-हिंदी 

वाल पुट्टी का उपयोग घरों में करते है ,लेकिन क्या आप जानते है कितना आसान है पुट्टी लगाना तो आज हम बात करते है 
पुट्टी कैसे लगाई जाती है और पुट्टी के बारे में वो जानकारी जो शायद आप नहीं जानते होंगे नए घरों में तो पुट्टी का काम किया हुआ होता है या कारीगर से करवाया गया होता है
 लेकिन पुराने घरों में टूट फुट या रिपेयेर कैसे करे क्यों की पुराने घरों में यह थोड़ा मुश्किल लगता है लेकिन ऐसा नहीं होता है आपको आज में वो तरीका बताने वाला हूँ
 जो आप आपने घर में आसानी से पुट्टी का काम कर सकते है पुट्टी से जुड़े हर पहलु पर बात करते है 
जिससे आपका हजारों का खर्चा बच सकता है 
wall putty lagane ka saral upay or jankari -hindi

वाल पुट्टी लगाने का सरल उपाय और जानकारी

सबसे पहले क्यां करें 

जहाँ वाल पुट्टी करना हो उस जगह को साफ करे जिस दिवार को वाल पुट्टी करना हो उसकी अच्छी सफाई करने के बाद यह देख लें की कही दिवार गन्दी खड्डों या जो पपड़ी पड़ी हुई है
 वह जगह अच्छे से साफ होने के बाद आप सेंड पेपर से थोडा घिस लेना है जिससे वह जगह खुरदरी हो जाये गा और आप दूसरी पुट्टी लगायेंगे तो पकड़ अच्छी करेगा 
कही तेल या बच्चो द्वारा किया गया पेन पेन्सिल के मार्क  जो अक्सर बच्चे कर देते है यह आम बात है बच्चे खेलते खेलते कर देते है उनको घिस कर साफ करना है 

पुट्टी तैयार करने  का तरीका  

पुट्टी तैयार करने के लिए कुछ खास ध्यान देने की आवश्यकता नहीं होती है आपको बाजार में पुट्टी का बेग मिल जाता है आज बाजार में पुट्टी के कई ब्राण्ड उपलब्ध है
 अगर अच्छी वाली ब्रांड लेंगें तो आपका पर बेग 100 या 150 रु का फर्क पड़ता है जो आप अपने बजट और कवालीटी में विशेष ध्यान देकर ले सकते है
 और इसका एक घोल बनाने का तरीका है इसमें 1 किलो वाल पुट्टी में आपको 600 ml ग्राम पानी डालने के बाद अच्छी तरह से मिक्स करना है चलो पुट्टी का घोल तैयार है 
अब आप दिवार के जो भी गड्डे या दरार है उसको भरने का काम कर सकते है 

दिवार पर पुट्टी कैसे लगाये 

लगाने में आप ज्यादा खर्च नहीं करके जो पेंटर लगाने के लिए उपयोग में लेट है 4 x 8 का पतरा बाजार में हार्डवेअर की दुकान पर या जहाँ से आप ने पुट्टी ली वहां पर मिल जायेगा
  उस पर थोड़ी थोड़ी पुट्टी लेकर के लगाने का काम कर सकते है पतरे को दबाकर घुमाये और दीवार की सतह आपको अच्छी दिखाई दे 
जब आप पूरी दिवार पर इस तरह का काम हो जाये  कुछ समय के लिए सुखाने के लिए छोड़ना होगा कम से कम दो दिन फिर आप सेंड पेपर से घिसना है
 लेकिन इस बार आपको जो सेंड पेपर लेना है वह बारीक़ दाने वाला या फिर 120 no का आता है आपने पहले दिवार की सफाई के लिए जो उपयोग किया वह 60 no का होगा इस्लोये इस बार घिसने के लिए आपको 120 no का उपयोग में लेना है आपकी दिवार पेंट के लिए तैयार है 

नये घर में पुट्टी की जानकारी 

नये घर में पुट्टी का कुछ अलग तरीका होता है नये घर में पुट्टी कलर कराने के लिए आपको स्टेप बई स्टेप जानकारी इस प्रकार है 
नये घर में जब आपका प्लास्टर हो जाता है उसके बाद आपको इलेक्ट्रिकल का काम करना होता है 
उसके बाद फर्श का काम करना होता है फर्श में भी कुछ ध्यान देने जैसी बात है अगर टाइल्स की फर्श है तो आप को टाइल्स फिक्सिंग के बाद में कलर पुट्टी काम  करवा सकते है
 अगर मार्बल का फर्श है तो उनके साथ आपको भी काम करने का तरीका निकलना होगा एक बार में मार्बल की फर्श होने के बाद आपको पुट्टी का काम कर पायेंगें उसके बाद मार्बल के 3 कोट पालिश के बाद कलर का काम होगा 
उसके बाद आपको पेंट करना होगा जिसमे एक कोट आपको भी बाकि रखना होगा और मार्बल पोलिश होने के बाद कलर का फ़ाइनल हाथ होगा इस तरह से आपको काम करना होगा 

नए घर में पुट्टी से पहले किया करें  

नये घर में पुट्टी से पहले जो भी दिवार को पुट्टी करना हो उसको साफ करना है धुल मिटटी सब को साफ करने के बाद में दिवार को सफ़ेद सीमेंट से पोतना चाहिए
 अगर दो कोट आप सफेद सीमेंट से पोतने के बाद पुट्टी करना अच्छा विकल्प है उसके बाद आपको पुट्टी करने की जरूरत होती है इसके बाद में पुट्टी का काम करना चाहिए  

वाल पुट्टी कहाँ नहीं करें 

अगर वाल का प्लास्टर नया किया हुआ है तो आपको पुट्टी करवाना नहीं चाहिए पलास्टर अच्छी तरह सुखाने के बाद ही करना चाहिए नहीं तो पपड़ी आजायेगा
  दूसरा जहाँ वाल के सीलन आती है और सीलन का का उपचार करने के बाद ही करें या अगर ऐसी कोई वाल है तो आप वहां पर टाइल्स एक अच्छा विकल्प है टाइल्स  लगाने  से सीलन से निजात मिल जायेगा 

10 x 12  के कमरे में कितना वाल पुट्टी लगेगा 

आपके 10 x 12 का कमरे का वर्ग फिट की गणना अगर करते है तो इस प्रकार की होती है अगर आपके कमरे की ऊंचाई 10 फिट है तो 10 x 10 की दो दिवार यह 200 फिट और 12 x 10 की दो दिवार यह 240 फिट और छत 12 x 10 =120 फिट 
अब आपके कमरे का कुल वाल क्षेत्रफल 560 वर्ग फिट होता है एक 40 kg के बैग में 330 वर्ग फिट डब्बल कोट के लिए लगता है इस तरह से आपको 60 kg वाल पुट्टी की जरूरत होती है पर आप अगर दो बेग लेते है तो और भी अच्छा होता है 

क्या पेंट की हुई वाल पर पुट्टी लगाईं जा सकती है 

पेंट की गई दिवार पर पुट्टी लगाईं तो जा सकती है लेकिन पहले उस वाल पर जो पेंट किया हुआ है उसे देखना जरुरी है की कही पपड़ी आने की स्थति तो नहीं है उसके बाद लोहे के ब्रश  से या सेंड पेपर से घिसने के बाद पुट्टी लगाने से बेहतरीन नतीजा मिलेगा 

वाल पुट्टी के बैग की कीमत  

वाल पुट्टी की कीमत अलग अलग हो सकती है हर कम्पनी के सफ़ेद पुट्टी की कीमत अलग अलग है लेकिन आपको कम से कम  550 रु 40 kg और अधिकतम 1100 रु तक कीमत में मिल सकता है
 में किसी कम्पनी का जिक्र नहीं करूँगा बाजार में दो तीन कंपनी है जिनकी सामग्री अधिक बिकती है 
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.